उजाला टुडे संवाददाता:-संजय सोनपिपरे कोंडागांव 9479008457
कोंडागांव का नाम हुआ रोशन! नीता नेताम और शोभा धाकरे ने जीता गोल्ड मेडल

भिलाई, 25 मई, 2025: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की कुमारी नीता नेताम और श्रीमती शोभा धाकरे ने आज भिलाई में आयोजित स्टेट लेवल बेंच प्रेस और डेड लिफ्ट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं। इस ऐतिहासिक जीत के साथ उन्होंने न सिर्फ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, बल्कि पूरे कोंडागांव जिले का नाम भी रोशन किया है।
यह गौरवपूर्ण उपलब्धि कोच संजय सोनपिपरे के कुशल नेतृत्व में हासिल हुई है, जो मसल मानिया जिम, कोंडागांव में खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करते हैं। उनकी कड़ी मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि आज नीता और शोभा ने राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।
इस जीत के बाद अब दोनों खिलाड़ी रायपुर में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने की तैयारी में हैं। कोंडागांव जिले को उनसे पूरी उम्मीद है कि वे राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले का नाम और ऊंचा करेंगी। यह जीत उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।
