उजाला टुडे कोंडागांव 9479008457

कोंडागांव के खिलाड़ियों ने वेस्टर्न जोन नेशनल पावरलिफ्टिंग में जीते कई गोल्ड मेडल
कोंडागांव, उजाला टुडे:- 15 जून 2025: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 12 से 15 जून 2025 तक आयोजित वेस्टर्न जोन नेशनल पावरलिफ्टिंग, बेंच प्रेस, डेडलिफ्ट और स्क्वाट प्रतियोगिताओं में कोंडागांव जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण पदक हासिल कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। कोच संजय सोनपिपरे मसल मनिया जिम कोंडागांव के मार्गदर्शन में कोंडागांव जिले को ये गौरवपूर्ण उपलब्धि दुबारा प्राप्त हुई है। इन प्रतियोगिताओं में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, और छत्तीसगढ़ सहित तीन राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
कोंडागांव के युवा और अनुभवी दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी ताकत और कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
युवा प्रतिभा का जलवा:-

* 13 जून 2025 को, 16 वर्षीय अनमोल सिन्हा ने 50 किलोग्राम सब जूनियर कैटेगरी में पावरलिफ्टिंग के तीनों इवेंट्स (पावरलिफ्टिंग, बेंच प्रेस, डेडलिफ्ट और स्क्वाट) में भाग लेकर सिल्वर मेडल हासिल किया।
सीनियर खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन:

* 14 जून 2025 को, 26 वर्षीय संतोषी सेन ने सीनियर कैटेगरी में भाग लेकर सिल्वर मेडल जीता।

* 15 जून 2025 को, 31 वर्षीय नीता नेताम ने सीनियर कैटेगरी के तीनों इवेंट्स (बेंच प्रेस, डेडलिफ्ट, स्क्वाट) में भाग लेते हुए बेंच प्रेस और स्क्वाट में दूसरा स्थान पाकर सिल्वर तथा डेडलिफ्ट में पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया।

* 15 जून 2025 को: 45 वर्षीय शोभा ढाकरे ने मास्टर-1 कैटेगिरी के अंतर्गत तीनों कैटेगरी में भाग लेकर तीन गोल्ड मेडल हासिल किया। दूसरी बार भी पावर ऑफ उमेन का खिताब प्राप्त किया यह विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि नीता नेताम और शोभा ढाकरे ने पहले भी राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल जीते थे, कोच संजय सोनपिपरे के मार्गदर्शन मे उन्होंने रायपुर में इस नेशनल पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भी अपनी इस उपलब्धि को दोहराया है।
यह विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि नीता नेताम और शोभा ढाकरे ने पहले भी राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल जीते थे, और कोच संजय सोनपिपरे मसल मनिया जिम कोंडागांव के मार्गदर्शन में उन्होंने रायपुर में इस नेशनल पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भी अपनी इस उपलब्धि को दोहराया है।
इन सभी खिलाड़ियों ने कोंडागांव जिले का नाम रोशन किया है। इस शानदार प्रदर्शन के बाद, ये सभी खिलाड़ी अब नवंबर-दिसंबर 2025 में भूटान में होने जा रही अंतर्राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप की तैयारी में जुट जाएंगे। उनका लक्ष्य अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल लाकर छत्तीसगढ़ राज्य और कोंडागांव जिले का मान बढ़ाना है।
