संजय सोनपिपरे संपादक उजाला टुडे कोंडागांव 9479008457

कोंडागांव में कांग्रेसियों का कलेक्टोरेट घेराव, पुलिस से हुई झड़प
कोंडागांव, छत्तीसगढ़: आज युक्ति युक्तकरण नीति के विरोध में कलेक्टोरेट का घेराव करने निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कलेक्टोरेट परिसर तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच जमकर झूमा-झटकी हुई, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।
प्रदर्शनकारी कांग्रेसी “होश में आओ राज्य सरकार” के नारे लगाते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने राज्य सरकार की युक्ति युक्तकरण नीति को जनविरोधी बताते हुए इसके खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
इस विरोध प्रदर्शन में राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, और संतराम नेताम सहित कई अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी बंदोबस्त किए थे और कांग्रेसियों को आगे बढ़ने से सफलतापूर्वक रोका।
