संजय सोनपिपरे संपादक उजाला टुडे कोंडागांव

कोण्डागांव में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: बुडरा से ₹7,580 की शराब ज़ब्त, एक गिरफ्तार
कोण्डागांव,उजाला टुडे 20 जून 2025 — आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने आज माकड़ी विकाशखंड अंतर्गत ग्राम बुडरा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 25.220 बल्क लीटर अन्य प्रांत (ओडिशा) की विदेशी मदिरा स्प्रिट जब्त की है. इसकी बाजार कीमत ₹7,580 आंकी गई है. इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है.
यह कार्रवाई जिला कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देश और उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता बस्तर संभाग आशीष कोसम के मार्गदर्शन में की गई.
जिला आबकारी अधिकारी डिगेश कुमार देवांगन ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर हरेंद्र महावीर पिता घुड़राम, निवासी बुडरा, थाना माकड़ी को अवैध शराब संग्रहण के आरोप में गिरफ्तार किया गया. आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) और 36 के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है.
आबकारी विभाग, कोण्डागांव ने अवैध शराब से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए दूरभाष नंबर 077862-42481 जारी किया है, जिस पर किसी भी समय सूचना दी जा सकती है.
इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक सुरेश कुमार, आबकारी आरक्षक कैलाश प्रसाद पाण्डे, धनीराम कुलदीप, अशोक कुमार मण्डावी और वाहन चालक समदू बघेल, रविंद्र पाण्डे शामिल रहे.
