संजय सोनपिपरे संपादक, उजाला टुडे कोंडागांव

कृषि केंद्रों को नियमों के उल्लंघन पर नोटिस जारी
उजाला टुडे कोंडागांव, 28 जून 2025 – कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार, जिले में अमानक बीज और खाद की बिक्री पर निगरानी और रोकथाम के लिए कृषि विभाग की टीम ने कोंडागांव स्थित अंबिका कृषि संसार और प्रयाग कृषि केंद्र का निरीक्षण किया।

कृषि विभाग के उप संचालक डी.पी. टांडे ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों के पास आवश्यक लाइसेंस तो थे, लेकिन उन्होंने मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं की थी और स्टॉक रजिस्टर का रखरखाव भी अद्यतन नहीं पाया गया।

नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए, दोनों केंद्रों को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समयावधि में उत्तर न मिलने या उत्तर असंतोषजनक पाए जाने पर संबंधित दुकानों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
