संजय सोनपिपरे संपादक, उजाला टुडे कोंडागांव

कोंडागांव पुलिस ने ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
उजाला टुडे कोंडागांव, 05 जुलाई 2025: कोंडागांव पुलिस ने महिलाओं के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म करने वाले आरोपी अमान वीरानी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अश्लील सामग्री का इस्तेमाल कर महिलाओं का लगातार शारीरिक शोषण करने और उनसे पैसे वसूलने का आरोप है।
मामले का विवरण
केशकाल निवासी अमान वीरानी पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। वह पीड़िता को डरा-धमकाकर पैसे की भी मांग करता था। जांच में यह भी सामने आया कि अमान वीरानी ने पीड़िता के अलावा भी कई अन्य लड़कियों/महिलाओं से दोस्ती कर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उनके अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था। वह इन तस्वीरों और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता था और उनसे पैसे वसूलता था।
लगातार ब्लैकमेलिंग, पैसे की उगाही और शारीरिक शोषण से परेशान होकर पीड़िता ने कोंडागांव पुलिस में अमान वीरानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर, कोंडागांव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 64(1), 64(2)(ड), 308(2), 324(4), 115(2), 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक कोंडागांव वॉय. अक्षय कुमार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल अरुण कुमार नेताम के मार्गदर्शन में कोंडागांव पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी अमान वीरानी (पिता मो. इकबाल वीरानी, उम्र 24 वर्ष, निवासी मस्जिद गली, वार्ड क्र. 11, थाना केशकाल, जिला कोंडागांव) के ठिकाने पर दबिश दी और उसे घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय केशकाल के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में आगे की साक्ष्य संकलन की कार्यवाही जारी है।
इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी केशकाल ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान, सउनि हेमंत देवांगन, सउनि सुमित्रा सेठिया, प्र.आर. 116 ललित नेताम, प्र.आर. 58 संजय बिसेन, म.आर. 3071 सोनल यादव, एवं सहयोगी के रूप में थाना प्रभारी कोंडागांव टामेश्वर चौहान, साइबर सेल से उनि अमिताभ खांडेकर, आर. 744 संतोष कोडोपी, आर. 808 बिज्जू यादव, आर. 743 गिरजू शोरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
