संजय सोनपिपरे संपादक उजाला टुडे कोंडागांव

कोंडागांव में जिला पंचायत सदस्यों का आधारभूत अभिमुखीकरण प्रशिक्षण संपन्न, सदस्यों ने किया वृक्षारोपण
कोंडागांव, 10 जुलाई 2025 – कोंडागांव स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र में जिला पंचायत सदस्यों के लिए आयोजित आधारभूत अभिमुखीकरण प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना के निर्देशन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, अविनाश भोई के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था।
प्रशिक्षण के अंतिम दिन, जिला पंचायत अध्यक्ष रीता सोरी की गरिमामयी उपस्थिति में सभी जिला पंचायत सदस्यों ने एक महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने जिला पंचायत संसाधन केंद्र परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया।
इस प्रशिक्षण में जिला पंचायत के सदस्य यशोदा रामचंद कश्यप, नंदकुमार राठौर, कपिल कांत नाग, जयलाल नाग, कल्ता मंण्डावी, चरन्तीन नेताम, रदमा बाई बघेल, रामदई नाग, भगवती नेताम और रामचरण सोरी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण सत्रों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्थानीय सतत विकास के लक्ष्य, स्वास्थ्य विभाग की योजनाएं, पंचायती राज अधिनियम, ई-ग्राम स्वराज अभियान और नेतृत्व क्षमता विकास जैसे विषय शामिल थे। बी.आर. मोरे (उप संचालक पंचायत एवं प्राचार्य, जिला पंचायत संसाधन केंद्र), पारस कुमार मानिकपुरी (संकाय सदस्य), अनुराधा मेश्राम (संकाय सदस्य) और गजेंद्र कुमार साहू (जिला समन्वयक) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्रदान किया।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जिला पंचायत सदस्यों को उनके कर्तव्यों और पंचायती राज व्यवस्था की बारीकियों से अवगत कराना था ताकि वे अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से अंजाम दे सकें।
