संजय सोनपिपरे संपादक, उजाला टुडे कोंडागांव
छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल की अहम बैठक रायपुर में जारी
उजाला टुडे, छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में शुरू हो गई है। यह बैठक आगामी विधानसभा के मानसून सत्र से ठीक पहले हो रही है, और इसे कई मायनों में बेहद अहम माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मुहर लगने की संभावना है। इसके साथ ही, मानसून सत्र में पेश किए जाने वाले नए विधेयकों पर भी गहन चर्चा की जाएगी। सरकार के भीतर चल रही यह उच्च-स्तरीय मंत्रणा राज्य के आगामी विधायी और प्रशासनिक एजेंडे को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
