संजय सोनपिपरे संपादक, उजाला टुडे कोंडागांव
कोंडागांव में मध्याह्न भोजन रसोइया संघ का तीन दिवसीय धरना शुरू: दशकों पुरानी मांगों को लेकर सैकड़ों हुए शामिल
उजाला टुडे कोंडागांव,28 जुलाई 2025– कोंडागांव : छत्तीसगढ़ स्कूल मध्याह्न भोजन योजना रसोइया संयुक्त संघ ने आज, 28 जुलाई 2025 से कोंडागांव के डी.एन.के. मैदान में अपना तीन दिवसीय धरना और रैली शुरू कर दी है। इस प्रदर्शन में जिले भर से सैकड़ों की संख्या में रसोइया कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर एकजुट हुए हैं। यह धरना 30 जुलाई तक चलेगा, जिसके बाद कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा और मौजूदा हड़ताल समाप्त कर दी जाएगी।
संघ के संरक्षक दयाल राम भारद्वाज ने बताया कि अगर उनकी प्रमुख मांगें 15 अगस्त 2025 तक पूरी नहीं की गईं, तो संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होगा।


