संजय सोनपिपरे संपादक, उजाला टुडे,कोंडागांव
कोंडागांव पुलिस अधीक्षक ने आंगनबाड़ी बच्चों को बांटे गणवेश, पोषण और स्वच्छता पर दिया जोर
उजाला टुडे कोंडागांव, 30 जुलाई 2025: कोंडागांव के पुलिस अधीक्षक, वाय अक्षय कुमार, ने आज अस्पताल वार्ड स्थित अपने नोडल आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को आंगनबाड़ी गणवेश वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के पोषण की स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश भी दिए।
फल, खिलौने और अभिभावकों से संवाद
पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को फल, बिस्किट और खिलौने भी भेंट किए। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से भी बातचीत की, उन्हें समझाया कि आंगनबाड़ी केंद्र समुदाय का है, और इसे स्वच्छ रखने के साथ-साथ बच्चों को प्रतिदिन केंद्र भेजने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने अभिभावकों से समय-समय पर केंद्र का निरीक्षण करने का भी आग्रह किया।

पानी की समस्या का समाधान और स्वच्छता पर निर्देश
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने केंद्र में पानी की समस्या से अवगत कराया, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने तुरंत संबंधित अधिकारी को इसके शीघ्र निराकरण का निर्देश दिया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को केंद्र परिसर को साफ-सुथरा रखने और यह सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया कि बच्चे प्रतिदिन गणवेश में ही केंद्र आएं। इस दौरान जिला बाल संरक्षण अधिकारी और पर्यवेक्षक भी उपस्थित थे।

