संजय सोनपिपरे संपादक, उजाला टुडे कोंडागांव
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का कोंडागांव में भव्य स्वागत
उजाला टुडे कोंडागांव, 05 अगस्त 2025/ – लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा और बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का कोंडागांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
स्थानीय सर्किट हाउस में, बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और कोंडागांव विधायक लता उसेंडी और कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मंत्री जायसवाल का हार्दिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष दीपक महस्के और स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया भी उपस्थित थे।
मंत्री जायसवाल का स्वागत करने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष नरपति पटेल, और जनपद पंचायत अध्यक्ष सहित कई अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे।

