संजय सोनपिपरे संपादक,उजाला टुडे कोंडागांव
छत्तीसगढ़ पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग की भर्ती: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
उजाला टुडे कोंडागांव:- रायपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के अंतर्गत आरक्षक संवर्ग के पदों (PHQC25) पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह भर्ती पुलिस बल में रिक्त पदों को भरने के उद्देश्य से की जा रही है।
CG Vyapam द्वारा जारी विज्ञप्ति क्रमांक क्रंमांक/व्यापम/परीक्षा/एफ-20/2025/2155 के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि 05 अगस्त 2025 (मंगलवार) थी।
महत्वपूर्ण तिथियां:
* ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 27 अगस्त 2025 (बुधवार), शाम 5:00 बजे तक
* परीक्षा की तिथि: 14 सितंबर 2025 (रविवार)
* परीक्षा का समय: पूर्वाह्न (02 घंटे)
* प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि: 08 सितंबर 2025 (सोमवार)
* परीक्षा केंद्र: 05 संभागीय मुख्यालयों पर
अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से करना होगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार, छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होंगे, उनका परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जाएगा, जिस बैंक खाते से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान किया है।
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी तथा ऑनलाइन आवेदन के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

