संजय सोनपिपरे संपादक, उजाला टुडे कोंडागांव
पीएम सूर्य घर योजना के तहत कोंडागांव में जन जागरूकता शिविर संपन्न उजाला टुडे कोंडागांव, 11 अगस्त 2025 – प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली बिल योजना के बारे में नागरिकों को जागरूक करने और उनके पंजीकरण की सुविधा के लिए आज कोंडागांव के विकास नगर सामुदायिक भवन में एक विशेष जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में, कलेक्टर पन्ना ने उपभोक्ताओं को योजना की विस्तृत जानकारी दी, जिसमें इसके लाभ, पात्रता मानदंड और भविष्य में इसके सकारात्मक प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने जिले के निवासियों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाने का आग्रह किया।
इस शिविर में उपभोक्ताओं और पीएम सूर्य घर के पांच विक्रेताओं – छत्तीसगढ़ इनोवेशन, संतेज सोलर, सुधातिक एनर्जी, आदित्य पावर और जीडीए सोलर पावर – ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मौके पर ही 153 लोगों ने पंजीकरण कराया। इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और उपभोक्ता भी उपस्थित थे।

