संजय सोनपिपरे संपादक, उजाला टुडे कोंडागांव
स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम अभ्यास कोंडागांव में संपन्न
उजाला टुडेकोंडागांव, 13 अगस्त 2025/ स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह के भव्य आयोजन के लिए आज कोंडागांव के विकास नगर स्टेडियम में अंतिम अभ्यास पूरे गणवेश के साथ किया गया। इस पूर्वाभ्यास में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) अविनाश भोई ने ध्वजारोहण किया।
उन्होंने कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के साथ परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान 11 प्लाटूनों ने शानदार मार्च पास्ट किया, जो समारोह की गरिमा को बढ़ा रहा था। साथ ही, स्कूली बच्चों ने भी अपनी पीटी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया।
समारोह के सुव्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियों के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए। यह अभ्यास स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को सफल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।




