संजय सोनपिपरे संपादक, उजाला टुडे कोंडागांव
छत्तीसगढ़ में 22 अगस्त को ठप्प रहेंगे सरकारी काम: फेडरेशन की हड़ताल को मजबूत करने अंतिम छोर के कर्मचारियों से संपर्क जारी
उजाला टुडे कोंडागांव 14 अगस्त 2025- कोंडागांव,मीडिया प्रभारीरा रामदेव कौशिक छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन,जिला कोंडागांव जानकारी देते हुए कहा की छत्तीसगढ़ में आगामी 22 अगस्त, 2025 को सरकारी कामकाज पूरी तरह से ठप्प रहने वाला है, क्योंकि प्रदेश के 117 से भी अधिक कर्मचारी और अधिकारी संगठन एक साथ हड़ताल पर रहेंगे। इस बड़े आंदोलन को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन अपने पदाधिकारियों के माध्यम से जिले के दूरस्थ और अंतिम छोर के कर्मचारियों से लगातार संपर्क कर रहा है।
फेडरेशन का लक्ष्य है कि चपरासी से लेकर अधिकारी तक, लिपिक से लेकर वाहन चालक तक, और शिक्षक से लेकर पटवारी तक सभी कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हों। इस व्यापक हड़ताल से स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, पंचायत विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, कृषि विभाग, लोक निर्माण विभाग, लोक यांत्रिकी विभाग, और महिला एवं बाल विकास विभाग सहित सभी सरकारी कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह से रुक जाएगा।
हड़ताल को और अधिक व्यापक व मजबूत बनाने के लिए, फेडरेशन के पदाधिकारी लगातार फरसगांव, माकड़ी, केशकाल और बड़ेराजपुर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। इन दौरों में कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाया जा रहा है और उन्हें आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया जा रहा है। फेडरेशन की योजना है कि प्रत्येक ब्लॉक से भी इसी तरह हर कार्यालय और कर्मचारी तक पहुंच बनाकर उन्हें प्रेरित किया जाए।
इस मुहिम में जिला कार्यकारिणी के जिला संयोजक शिवराज सिंह ठाकुर, उप संयोजक निर्मल शार्दूल, लोकेश गायकवाड़, संरक्षक जगमोहन भोयर, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अर्चना बैनर्जी, सह संयोजक पूजा कुंवर, वर्षा सैमसंग, महामंत्री कंवल साय मरकाम, रामदेव कौशिक, सहित हीरा नेताम, चमनलाल वर्मा, ललित कोर्राम, प्रकाश सेठिया, चंदन सेठिया, आशीष थावरे, अमरजीत निर्मलकर, शोयब अली, भास्कर वर्मा, महेंद्र पटेल, योगेश्वर साहू, मिट्ठू मांझी, अनिल मरकाम, पूजा झा, शमारानी ठाकुर, लीलावती ध्रुव, डिगलेश्वर साहू, भुवनेश्वर पुजारी, जयलाल पोयाम, सखाराम वट्टी, यशवंत बघेल, रघु नेताम, श्यामलाल कोर्राम, शहजाद अली पाशा, आसाराम नेताम, प्रकाश साहू, महेश शोरी, सावन सोनवानी, रमेश नेताम, बुदेश्वर, सुभऊ नेताम, श्रवण मरकाम, साहू, नथलू मंडावी, महेश ठाकुर, के.के. मरकाम, परदेशी मरकाम, सोनसाय निषाद, रूपेंद्र कौशिक, सुकलाल नेताम, और सोनाराम यादव जैसे प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रहे हैं।


