संजय सोनपिपरे संपादक, उजाला टुडे कोंडागांव
पूर्व सैनिक सूरज यादव को एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने किया सम्मानित: उत्कृष्ट बीमा सलाहकार के रूप में मिली पहचान
कोंडागाँव, छत्तीसगढ़: 19 अगस्त, 2025 को एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने पूर्व सैनिक सूरज यादव को जीवन बीमा सलाहकार के तौर पर उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। छत्तीसगढ़ के डिप्टी रीजनल मैनेजर (हेड) राकेश रंजन ने सूरज यादव को पुष्पमाला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और श्रीफल भेंट कर यह सम्मान प्रदान किया।
इस सम्मान समारोह में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, कोंडागाँव के शाखा प्रबंधक ओम प्रकाश साहू और क्षेत्रीय प्रबंधक शीतल पटेल भी उपस्थित रहे। यह सम्मान सूरज यादव के समर्पण और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा को दर्शाता है, जिससे उन्हें बीमा क्षेत्र में एक सफल सलाहकार के रूप में पहचान मिली है।


