संजय सोनपिपरे संपादक, उजाला टुडे कोंडागांव
कलेक्टर ने निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट भवन का किया निरीक्षण
उजाला टुडे कोण्डागांव, 21 अगस्त 2025/ कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने आज जिला चिकित्सालय के पीछे निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) भवन का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (सीजीएमएससी) के अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों को शेष कार्यों को छह महीने के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया।
कलेक्टर ने डॉक्टरों के साथ क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माणाधीन भवन में लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर और अन्य कक्षों को देखा। उन्होंने निर्माण कार्य को व्यवस्थित ढंग से करने के निर्देश दिए और आवश्यकतानुसार कुछ कक्षों में सुधार करने को भी कहा।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी, सिविल सर्जन-सह-अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रेम मंडावी, चिकित्सक और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।



