संजय सोनपिपरे संपादक, उजाला टुडे कोंडागांव
कोंडागाँव की खो खो टीम ने छत्तीसगढ़ खो खो लीग में जीत हासिल की
उजाला टुडे कोंडागांव कवर्धा, छत्तीसगढ़ – 23 अगस्त, 2025 को कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित इंडोर स्टेडियम पी. जी. कॉलेज ग्राउंड में चल रहे छत्तीसगढ़ खो खो लीग सीजन -1 2025 में, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव की महिला खो खो टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कवर्धा की टीम को हरा दिया।
22 अगस्त से शुरू हुई यह लीग 24 अगस्त तक चलेगी। इस लीग के एक महत्वपूर्ण मैच में, कोंडागाँव की टीम ने अपने पहले मुकाबले में ही बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और जीत दर्ज की। टीम की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश एमेच्योर खो खो संघ के संयुक्त सचिव एवं बस्तर संभाग प्रभारी पूर्व सैनिक सुब्रत साहा, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के जिलाध्यक्ष सुरज यादव, और कोच पूर्व सैनिक ढालेश साहू ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें जीत की बधाई दी।
गौरतलब है कि अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, कोंडागाँव में 2020 से युवाओं को मुफ्त में सैन्य प्रशिक्षण और कोचिंग दे रहा है। इसके साथ ही, यह परिषद युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए भी प्रोत्साहित कर रहा है। इसी प्रोत्साहन का परिणाम है कि कोंडागाँव की युवतियों की खो खो टीम ने यह जीत हासिल कर अपने जिले का नाम रोशन किया है।
टीम की विजेता खिलाड़ियों में मंजुला मंडावी, राधा तुलसा पोयाम, दिनेश्वरी नेताम, करीना मरकाम, सीमा नेताम, उमेश्वरी कोर्राम, पुनीता नेताम, रीना नेताम, बलदई शोरी, जमिला शोरी I-loदई मरकाम, मालती कोर्राम, टिकेश्वरी कोर्राम और सरस्वती मरकाम शामिल हैं।



