संजय सोनपिपरे संपादक, उजाला टुडे कोंडागांव
कबीरधाम में छत्तीसगढ़ खो खो लीग के लिए कोंडागांव की टीम हुई रवाना
कबीरधाम जिला कवर्धा के इंडोर स्टेडियम पी. जी. कॉलेज ग्राउंड में 22 से 24 अगस्त 2025 तक छत्तीसगढ़ खो खो लीग सीजन-1 का आयोजन किया जा रहा है।
इसी के तहत, 23 अगस्त को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोण्डागाँव की खो खो टीम को कोंडागांव नगर से लीग में भाग लेने के लिए रवाना किया गया।
इस टीम को जय स्तंभ चौक से कोंडागांव के प्रतिष्ठित नागरिकों ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया। इस अवसर पर आदिवासी युवा समाज के अध्यक्ष यतींद्र सलाम, साथी समाज सेवी संस्था के अध्यक्ष भूपेश तिवारी, अधिवक्ता दीपक ठाकुर और प्रतिष्ठित सर्राफा व्यवसायी माधव लाल सोनी मौजूद थे। पूर्व सैनिक सोमेश्वर भारती भी इस मौके पर उपस्थित रहे।
टीम के साथ अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के संरक्षक और बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिला अध्यक्ष सूरज यादव और कोच ढालेश साहू भी रवाना हुए। यह टीम छत्तीसगढ़ प्रदेश एमेच्योर खो खो संघ के संयुक्त सचिव, पूर्व सैनिक सुब्रत साहा के मार्गदर्शन में लीग में हिस्सा ले रही है।




