संजय सोनपिपरे संपादक, उजाला टुडे कोंडागांव
कलेक्टर ने नई एम्बुलेंस सेवा का किया शुभारंभ
उजाला टुडे कोण्डागांव, 27 अगस्त 2025/ कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने आज जिला कार्यालय परिसर से फीता काटकर एक नई एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। यह एम्बुलेंस एसबीआई फाउंडेशन द्वारा जिला प्रशासन को प्रदान की गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस एम्बुलेंस का उपयोग मरीजों को लाने-ले जाने के लिए किया जाएगा। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. आर.के. चतुर्वेदी, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रेम मंडावी और एसबीआई शाखा के चीफ मैनेजर सपन चक्रवर्ती सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

