संजय सोनपिपरे संपादक, उजाला टुडे कोंडागांव
बस्तर में बाढ़ का कहर: वायुसेना और एसडीआरएफ ने 22 जिंदगियाँ बचाईं
उजाला टुडे कोंडागांव : बस्तर में भारी बारिश और बाढ़ के कहर के बीच, भारतीय वायुसेना के गरुड़ कमांडो और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम देवदूत बनकर सामने आई है। उनकी बहादुरी और तत्परता से 22 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जो बाढ़ के पानी में फंस गए थे।
संकट की इस घड़ी में, इन जांबाज जवानों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए, उन अमूल्य जिंदगियों को बचाया। सरकार और प्रशासन ने भी इस कठिन समय में पूरी मजबूती से लोगों के साथ खड़े होकर, उनकी सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित की है। यह राहत और बचाव कार्य उनकी जनता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।



