
संजय सोनपिपरे संपादक, उजाला टुडे कोंडागांव
कोंडागांव के सूरज यादव ने फिर किया कमाल, दुबई में 13वीं बार मिला सम्मान
उजाला टुडे कोंडागांव 06 सितंबर 2025- कोंडागांव के पूर्व सैनिक और अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष सुरज यादव ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। 6 सितंबर 2025 को उन्हें दुबई में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें जीवन बीमा सलाहकार के रूप में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया।
दुबई में आयोजित एक समारोह में, प्रमेरिका लाइफ इंश्योरेंस के सीईओ पंकज गुप्ता और चीफ बिजनेस ऑफिसर रिटायर्ड मेजर कार्तिक चक्रपानी ने सुरज यादव को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सुरज यादव को जीवन बीमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए विदेश में यह 13वीं बार सम्मान मिला है।
अपनी इस उपलब्धि पर, पूर्व सैनिक सुरज यादव ने कहा, “यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का है जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया।” उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने ग्राहकों, गुरुजनों, मित्रों, परिवार और कोंडागांव के सभी निवासियों को दिया।




