संजय सोनपिपरे संपादक, उजाला टुडे कोंडागांव
“बस्तर के गौरव” की उपाधि से सम्मानित हुई पूर्व सैनिक सेवा परिषद
उजाला टुडे कोंडागांव 10 सितंबर 2025- केशकाल विधानसभा में आयोजित ‘मेरा लक्ष्य मेरा अभियान’ कार्यक्रम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, कोंडागांव को ‘बस्तर के गौरव’ की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान केशकाल के विधायक नीलकंठ टेकाम ने दिया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करने और उसे हासिल करने के लिए प्रेरित करना था। इसी कड़ी में, परिषद के बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने युवाओं को भारतीय सेना (थल सेना, जल सेना, वायु सेना), अर्धसैनिक बल, जिला बल और नगर सेना में भर्ती होने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।
विधायक नीलकंठ टेकाम ने परिषद द्वारा चलाए जा रहे निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण और सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने परिषद को शॉल, श्रीफल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
इस सम्मान समारोह के दौरान, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, कोंडागांव के जिलाध्यक्ष सूरज यादव, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, फरसगांव ब्लॉक अध्यक्ष बप्पा नंदी, फरसगांव ब्लॉक सचिव रिकेश कुंवर, फरसगांव ब्लॉक सह सचिव पीतांबर सिंह और बड़ेराजपुर ब्लॉक सचिव संतोष मरकाम भी मौजूद थे।



