संजय सोनपिपरे संपादक, उजाला टुडे कोंडागांव
स्वास्थ्य विभाग ने निकाली जन जागरूकता रैली: ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ का संदेश
उजाला टुडे कोंडागांव 28 सितंबर 2025 – ‘जन-जन की यही पुकार- स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ के नारे के साथ स्वास्थ्य विभाग ने महिलाओं के स्वास्थ्य को समर्पित एक महत्वपूर्ण जन जागरूकता (वाक) रैली का आयोजन किया। यह रैली कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिला कोंडागांव में संपन्न हुई।
रैली का उद्देश्य और मार्ग
इस रैली का मुख्य उद्देश्य कोंडागांव की महिलाओं के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना था। विभाग का मानना है कि महिलाएं स्वयं सशक्त बनकर ही अपने परिवार, समाज और देश को मजबूत बना सकती हैं।
यह जन जागरूकता रैली कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डीएनके कॉलोनी से प्रारंभ हुई और विकास नगर, अंबेडकर चौक होते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोंडागांव में समाप्त हुई।
समापन कार्यक्रम और संदेश
रैली के समापन पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोंडागांव में मितानिन दीदी द्वारा नारी शक्ति को समर्पित एक प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किया गया।
जिला स्वास्थ्य प्रमुख डॉ. आर.के. चतुर्वेदी ने मीडिया के माध्यम से इस ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान की विस्तृत जानकारी और इसके उद्देश्यों को लोगों तक पहुँचाने का प्रयास किया।
उपस्थिति
इस जागरूकता रैली में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रेम मंडावी, खंड चिकित्सा अधिकारी कोंडागांव डॉ. हरेंद्र बघेल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक भावना महलवार, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतीक चौधरी, आई स्पेशलिस्ट डॉ. ख्याति साक्षी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोंडागांव प्रभारी डॉ. लिपि चंद्राकर, बीईटीओ सुनीता सरकार, शासकीय जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर कोंडागांव के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी, मितानिन दीदी एवं समन्वयक, तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


