संजय सोनपिपरे संपादक, उजाला टुडे कोंडागांव
कोंडागाँव के लोगों के लिए अच्छी खबर: अब हर महीने उपलब्ध होंगे चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. रजनेश चक्रवर्ती
उजाला टुडे कोंडागाँव 03 अक्टूबर 2025-: कोंडागाँव के निवासियों को अब चर्म, सौंदर्य और बालों से संबंधित समस्याओं के इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। मेडिकल कॉलेज डिमरापाल जगदलपुर के जाने-माने विशेषज्ञ डॉ. रजनेश चक्रवर्ती (MBBS, M.D. Dermatology) अब नियमित रूप से कोंडागाँव में अपनी सेवाएं देंगे।
डॉ. चक्रवर्ती स्किन केयर, हेयर केयर, कॉस्मेटिक केयर के साथ-साथ यौन रोग विशेषज्ञ भी हैं।
प्रमुख सेवाएं और इलाज
डॉ. रजनेश चक्रवर्ती निम्नलिखित रोगों और समस्याओं से संबंधित इलाज के लिए उपलब्ध रहेंगे:
- चर्म रोग: सोराइसिस, दाद, खुजली खाज, सफेद दाग (विटिलिगो), एक्जिमा, और मस्सों को हटाना।
- केश एवं सौंदर्य: बालों का झड़ना, डैंड्रफ, रूसी, नाख़ूनों के रोग, मुंहासों का उपचार, मुंहासों से बने गड्ढों का इलाज, एलर्जी।
- कॉस्मेटिक उपचार: केमिकल पीलिंग द्वारा दाग, धब्बों और झुर्रियों का इलाज।
विशेष सुविधा और समय
- निःशुल्क परामर्श: 0-9 वर्ष की बच्चियों (लड़कियों) के लिए परामर्श पूरी तरह से निःशुल्क होगा।
- उपलब्धता: डॉ. चक्रवर्ती हर महीने के प्रथम व तृतीय रविवार को उपलब्ध रहेंगे। इस माह की तारीख रविवार, 05 अक्टूबर 2025 है।
- समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक।
- स्थान: गणेश मेडिकल स्टोर्स के ऊपर, मेन रोड, कोंडागाँव।
रजिस्ट्रेशन और अपॉइंटमेंट के लिए आप गणेश मेडिकल स्टोर्स के मोबाइल नंबर 7000921247 या 9406071721 पर संपर्क कर सकते हैं।


