संजय सोनपिपरे संपादक, उजाला टुडे कोंडागांव
‘मशल मनिया जिम ‘ के हौसले पर ‘असामाजिक जंग’: जिम का पोस्टर फाड़ा, बिजली चुराई; क्या फिटनेस को निशाना बना रहे हैं उपद्रवी?
उजाला टुडे कोंडागांव 15 अक्टूबर 2025- कोंडागांव। शहर के फिटनेस प्रेमियों के लिए बुरी खबर है। बंधा तालाब गार्डन के सामने मेन रोड पर स्थित ‘मशल मनिया जिम’ पिछले कुछ दिनों से लगातार असामाजिक तत्वों के निशाने पर है। जिम संचालक ने बताया कि यह कृत्य महज़ तोड़फोड़ नहीं, बल्कि उनके कारोबार को जानबूझकर नुकसान पहुँचाने की सोची-समझी साज़िश लगती है।
हमले का तरीका:
- पोस्टर पर वार: पिछले दो दिनों से लगातार जिम के प्रचार पोस्टर को फाड़ा जा रहा है। यह सीधे तौर पर जिम के प्रचार और पहचान को मिटाने की कोशिश है।
- बिजली की चोरी: पोस्टर फाड़ने के साथ-साथ, असामाजिक तत्वों ने बिजली बोर्ड का ग्रिप भी निकालकर चुरा लिया है। इस हरकत से जिम की बिजली आपूर्ति बाधित हुई और यह सीधा-सीधा एक चोरी और तोड़फोड़ का मामला है, जिससे जिम का संचालन मे बाधा उत्पन्न हुई।
मांग और आक्रोश:
जिम संचालक और स्थानीय व्यापारी इस घटना से बेहद आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि शहर के मुख्य मार्ग पर खुलेआम इस तरह की गुंडागर्दी यह दिखाती है कि उपद्रवी तत्वों में कानून का कोई खौफ नहीं है।
संचालक ने प्रशासन से सख्त मांग की है कि ऐसे लोगों की पहचान सीसीटीवी फुटेज अन्य माध्यमों से कर उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। यह सिर्फ एक जिम का मामला नहीं है, बल्कि यह कोंडागांव शहर में व्यापार करने वालों की सुरक्षा और फिटनेस जैसे सकारात्मक प्रयासों के सम्मान से जुड़ा हुआ मुद्दा है।
प्रशासन को चाहिए कि वह तुरंत इस मामले को संज्ञान में ले और दोषियों पर नकेल कसकर शहर में शांति और सुरक्षा का माहौल बहाल करे।




