अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव ने चलाया स्वच्छता अभियान
उजाला टुडे कोंडागांव 25 अक्टूबर 2025- कोंडागाँव: कोंडागांव को मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश डे के मार्गदर्शन में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के द्वारा विकास नगर स्टेडियम में एक बड़ा स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान 1 नवंबर को विकास नगर स्टेडियम में होने वाले राज्योत्सव की तैयारियों के तहत किया गया।
इस दौरान, सैनिकों और निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे लगभग 80 युवक-युवतियों ने स्टेडियम के अंदर और बाहर झाड़ू लगाकर और जंगली घास को काटकर साफ-सफाई की।
पूर्व सैनिकों ने युवाओं को निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण देने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक गतिविधियों, जैसे- स्वच्छता अभियान, रक्तदान, मतदाता जागरुकता और यातायात जागरूकता अभियान में शामिल कर जागरूक करने का कार्य भी करते हैं।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश डे, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के सरंक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सूरज यादव, सह सचिव रवि ठाकुर और निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले 80 युवक एवं युवतियां उपस्थित रहे।



