
संजय सोनपिपरे संपादक, उजाला टुडे कोंडागांव
📰 नगरीय क्षेत्र कोण्डागांव में 3 नवंबर को होगा बस्तर ओलंपिक 2025 का आयोजन
उजाला टुडे कोंडागांव 02 नवम्बर 2025- कोण्डागांव। ज़िला प्रशासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने बस्तर ओलंपिक 2025 के तहत कोण्डागांव नगरीय क्षेत्र की प्रतियोगिताओं की घोषणा कर दी है। नगर पालिका परिषद कोण्डागांव के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र और समस्त वार्डों के खिलाड़ियों के लिए यह प्रतियोगिता 03 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
📍 प्रमुख खेल और आयोजन स्थल:
प्रतियोगिताएं विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जाएंगी। केवल वे खिलाड़ी हिस्सा ले पाएंगे जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है।
- खो-खो एवं रस्साकसी: एनसीसी मैदान
- एथलेटिक्स: नगर पालिका स्टेडियम (कन्हार रोड)
- कबड्डी और वॉलीबॉल: वॉलीबॉल ऑडिटोरियम के पास
- आर्चरी (तीरंदाजी): खेलो इंडिया सेंटर
- कराटे: टाउनहॉल
- बैडमिंटन: बैडमिंटन कोर्ट
- फुटबॉल: विकासखंड स्तरीय फुटबॉल मैदान
🧑🤝🧑 कौन ले सकता है भाग?
प्रतियोगिता में 14 से 17 वर्ष के बालक-बालिकाएँ और 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरुष-महिलाएँ भाग ले सकते हैं।
सभी प्रतिभागियों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रतियोगिता के दिन अपने पहचान पत्र के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।
