संजय सोनपिपरे संपादक उजाला टुडे कोंडागांव
🥳 पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष ने प्रशिक्षणार्थियों संग मनाया जन्मदिन, युवाओं को दिए सफलता के फल
उजाला टुडे कोंडागांव 05 नवम्बर 2025- कोंडागांव: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के जिला अध्यक्ष सूरज यादव ने 5 नवंबर 2025 को अपना जन्मदिन अनोखे और प्रेरक अंदाज में मनाया। उन्होंने विकास नगर स्टेडियम में निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे युवक एवं युवतियों के बीच पहुंचकर फल वितरण किया।
परिषद के इस कदम को युवाओं को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है, क्योंकि यह परिषद जिले के बेरोजगार युवाओं को अग्निवीर और अन्य सैन्य भर्ती परीक्षाओं के लिए निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर रही है।
💐 शुभकामनाओं के साथ कटा केक
दिनांक 5 नवंबर 2025 को विकास नगर स्टेडियम में आयोजित इस समारोह में परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जिला अध्यक्ष सूरज यादव को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इसके बाद, जिला अध्यक्ष सूरज यादव ने पूर्व सैनिकों और निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे 150 युवक-युवतियों के साथ मिलकर केक काटा।
🍎 युवाओं को फल वितरण
केक काटने के पश्चात, जिला अध्यक्ष ने सभी प्रशिक्षणार्थी बच्चों को अपने हाथों से फल वितरण किया। उन्होंने कहा कि यह फल महज जन्मदिन का प्रसाद नहीं, बल्कि उनकी मेहनत और सफलता का प्रतीक है।
इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, सचिव उमेश साहू, पूर्व सैनिक रतिराम सोरी, पूर्व सैनिक ढालेश साहू समेत बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।



