
🔥 ब्रेकिंग न्यूज़ कोंडागाँव: ‘फसल सूखे, गोदाम भरा!’ – 2017 का एक्सपायर्ड खाद छिपाने पर किसानों का जंगी प्रदर्शन; ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पर लगे दुर्व्यवहार और भ्रष्टाचार के संगीन आरोप
उजाला टुडे कोंडागांव 10 नवम्बर 2025- कोंडागाँव, कोंडागाँव जिले के विकासखण्ड कोंडागांव अंतर्गत मुंदगापादर में कृषि विभाग की चरम लापरवाही और मनमानी के खिलाफ मुंदगापदर के किसानों ने जिला मुख्यालय स्थित कृषि विभाग के कार्यालय का घेराव कर जोरदार आंदोलन किया। प्रदर्शन ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, शारदा कोर्राम के खिलाफ है, जिन पर खाद (उर्वरक) छिपाने और वितरण में जानबूझकर लापरवाही बरतने के संगीन आरोप लगे हैं।
💣 खाद घोटाला: 2017 का 100 बोरी एक्सपायर्ड स्टॉक!
किसानों के आरोपों ने जिले में कृषि विभाग के कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं:
- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी,शारदा कोर्राम किसानों को लगातार झूठ बोलती रहीं कि गोदाम में खाद नहीं है, जिससे उनकी फसलें बर्बाद हो रही थीं।
- जाँच करने पर अधिकारी के क्वार्टर से सटे गोदाम में भारी मात्रा में स्टॉक मिला।
- यह स्टॉक वर्ष 2017 में ही एक्सपायर हो चुका था और लगभग एक टन (100 बोरी से अधिक) था।
🎤 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, पर दुर्व्यवहार, लापरवाही और वसूली का दाग
गुस्साए किसानों ने अधिकारी शारदा कोर्राम पर कई अन्य गंभीर आरोप भी लगाए हैं: अधिकारी अपनी ड्यूटी से अधिकतर समय अनुपस्थित रहती हैं और कृषि योजनाओं की सही जानकारी नहीं देती हैं। खाद या जानकारी मांगने पर किसानों से अपमानजनक दुर्व्यवहार किया जाता है, जैसे: “जो करना है कर लो। “उन पर किसी भी कार्य के लिए किसानों से अतिरिक्त पैसे (रिश्वत) मांगने का आरोप भी लगा है।
⚠️ किसानों का अल्टीमेटम: तत्काल निलंबन की मांग
आक्रोशित किसानों ने लिखित शिकायत सौंपकर प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है:
- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, शारदा कोर्राम को बिना देरी किए निलंबित किया जाए।
- उनकी जगह एक कर्मठ और संवेदनशील ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, की तुरंत पदस्थापना की जाए।
- एक्सपायर्ड खाद मामले की उच्च स्तरीय जाँच हो और दोषियों को सख्त सजा मिले।
किसानों के तीखे तेवर और लगाए गए संगीन आरोपों ने कृषि विभाग के अधिकारियों पर तत्काल, पारदर्शी और निष्पक्ष जाँच शुरू करने का भारी दबाव बना दिया है।
