
संजय सोनपिपरे संपादक, उजाला टुडे कोंडागांव
🔴 घर में घुसकर रेप करने वाला फरार आरोपी विदेश मरकाम गिरफ्तार
कोण्डागाँव पुलिस की 7 दिन में त्वरित कार्रवाई, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
उजाला टुडे कोंडागांव 14 नवम्बर 2025- कोण्डागाँव: महिलाओं और बच्चों के विरूद्ध घटित अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, कोण्डागाँव जिले की विश्रामपुरी पुलिस ने घर में घुसकर बलात्कार करने के एक फरार आरोपी को घटना के सात दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने दिनांक 06.11.2025 को थाना विश्रामपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम आमगांव निवासी विदेश कुमार मरकाम (उम्र 27 वर्ष) ने दिनांक 04.11.2025 को उसके घर में घुसकर जबरदस्ती उसके साथ बलात्कार किया।
गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 91/2025 धारा 64, 331(3) बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। घटना को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार था, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई:
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा (भा0पु0से0) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अरूण कुमार नेताम के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी उप निरी. विनोद नेताम के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
सघन पतासाजी के बाद, पुलिस टीम ने फरार आरोपी विदेश कुमार मरकाम को पकड़ने में सफलता हासिल की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
थाना प्रभारी विनोद नेताम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को दिनांक 13.11.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में उप निरी. विनोद नेताम, सउनि. रमेश निषाद, सउनि. निशा प्रयाग सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

