
संजय सोनपिपरे संपादक, उजाला टुडे कोंडागांव
📰 कोंडागाँव के लिए खुशखबरी!
रायपुर की प्रसिद्ध कॉस्मेटिक विशेषज्ञ डॉ. पूजा साहू अब साईं डेंटल क्लिनिक में उपलब्ध; मिलेगी त्वचा और सौंदर्य समस्याओं का सम्पूर्ण उपचार शनिवार 23 नवम्बर 2025 को
उजाला टुडे कोंडागांव 22 नवम्बर 2025- कोंडागाँव। लंबे समय से रायपुर से उपचार करा रहे सौंदर्य (कॉस्मेटिक) और डेंटल कॉस्मेटिक के मरीजों के लिए एक अच्छी खबर है। अब रायपुर की जानी-मानी विशेषज्ञ डॉ. पूजा साहू कोंडागाँव के बस स्टैंड स्थित साईं डेंटल क्लिनिक में शनिवार 23 नवम्बर 2025 को अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी।
डॉ. साहू ने अपनी विशेषज्ञता केवल भारत तक ही सीमित नहीं रखी है; उन्होंने जर्मनी, मलेशिया और स्वीडन जैसे देशों से मेडिकल कॉस्मेटोलॉजी और एडवांस्ड एस्थेटिक मेडिसिन में फेलोशिप हासिल की है।
मिलेंगी ये विशेष सेवाएं
डॉ. साहू अब कोंडागाँव में त्वचा, बाल और सौंदर्य से संबंधित कई समस्याओं का अत्याधुनिक इलाज प्रदान करेंगी। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
- चेहरे पर हाइपर पिगमेंटेशन, मुंहासों के गड्ढे और दाग-धब्बे हटाना।
- झुर्रियां हटाने के उपचार जैसे बोटॉक्स और डर्मल फिलर्स।
- बालों की समस्याओं के लिए हेयर फॉल ट्रीटमेंट और PRP थेरेपी।
- सौंदर्य उपचारों में लेज़र हेयर रिमूवल, टैटू हटाना, लिप ब्लशिंग, और आइब्रो माइक्रोब्लेडिंग।
- त्वचा को निखारने के लिए स्किन लाइटनिंग, डार्क सर्कल और स्ट्रेच मार्क ट्रीटमेंट।
स्थानीय निवासियों को अब इन उपचारों के लिए बड़े शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।
संपर्क विवरण
इच्छुक मरीज साईं डेंटल क्लिनिक, गणेश मेडिकल स्टोर्स, मेन रोड, बस स्टैंड, कोंडागाँव में संपर्क कर सकते हैं।
अपॉइंटमेंट और अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर कॉल करें: 8827989022
