संजय सोनपिपरे संपादक, उजाला टुडे कोंडागांव
कोंडागांव: बाबासाहेब अंबेडकर को किया गया याद, विभिन्न समाज प्रमुखों ने दीप प्रज्वलित कर दी श्रद्धांजलि
उजाला टुडे कोंडागांव 6 दिसम्बर 2025- कोंडागाव: संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस आज कोंडागांव में सर्व अनुसूचित जाति वर्ग द्वारा पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।
सर्व अनुसूचित जाति वर्ग जिला कोंडागांव के अध्यक्ष धंसराज टंडन की अध्यक्षता में, शाम 6:00 बजे स्थानीय बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर प्रतिमा परिसर में दीप प्रज्वलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के दौरान, मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, वक्ताओं और विभिन्न समाज प्रमुखों ने बाबासाहेब की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सामाजिक न्याय, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में डॉ. अंबेडकर के अतुलनीय योगदान को याद किया और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सर्व अनुसूचित जाति वर्ग के समस्त पदाधिकारियों के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण सामाजिक हस्तियाँ उपस्थित रहीं, जिनमें प्रमुख रूप से रमेश जायसवाल (सामाजिक कार्यकर्ता), बंगाराम सोढी (अध्यक्ष, आदिवासी समाज), एम डी बघेल, सी एल मेश्राम (अध्यक्ष, बौद्ध समाज), रमाकांत महाजन, प्रेम सिंह नाग (अध्यक्ष, गाडा समाज), बिरेद बघेल (अध्यक्ष, अंदकुरी गाडा समाज), तरुण नाग (अध्यक्ष, उत्कल घासी समाज), और छोटू सलाम (युवा अध्यक्ष) शामिल थे।
इस श्रद्धांजली समारोह में बड़ी संख्या में समाज प्रमुखों, महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने हिस्सा लिया, जो बाबासाहेब के विचारों के प्रति गहरी आस्था को दर्शाता है।



