संजय सोनपिपरे संपादक, उजाला टुडे कोंडागांव
गिरोला में विधायक लता उसेंडी ने छात्राओं को बांटी खुशियां, 31 छात्राओं को मिली नि:शुल्क सायकल
उजाला टुडे कोंडागांव 6 दिसम्बर 2026- कोंडागांव: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरोला में मंगलवार को एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। विधायक ने शासन की लोककल्याणकारी योजना के तहत विद्यालय की 31 पात्र छात्राओं को नि:शुल्क सायकल का वितरण किया।
शिक्षा की राह होगी आसान
छात्राओं को संबोधित करते हुए विधायक लता उसेंडी ने कहा कि सायकल मिलने से दूर-दराज के गांवों से आने वाली बालिकाओं को विद्यालय पहुंचने में सुविधा होगी। इससे न केवल उनके समय की बचत होगी, बल्कि विद्यालय में उनकी उपस्थिति बढ़ेगी और शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा:
”विद्यार्थी जीवन में अनुशासन और समय का पालन बहुत महत्वपूर्ण है। नियमित अध्ययन करें और शासन द्वारा दी गई इन सुविधाओं का लाभ उठाकर अपना भविष्य उज्ज्वल बनाएं।”
जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति
कार्यक्रम में विधायक के साथ क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से: नंदलाल राठौर (जिला पंचायत सदस्य),अनिल कोर्राम (जनपद सदस्य)धनजू मरकाम, महेंद्र पांडे, दिलीप दीवान,भुवनेश्वरी शोरी, रघुराम दीवान, संतोष पात्र,डीलेश्वर दीवान, जितेन्द्र दीवान, आलोक शार्दुल एवं रोहित दीवान।
विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक गणों ने अतिथियों का स्वागत किया। सायकल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने शासन व विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

