संजय सोनपिपरे संपादक, उजाला टुडे कोंडागांव
प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जम्बूरी 2026: कोण्डागांव के 94 युवाओं ने गाड़े सफलता के झंडे, छत्तीसगढ़ का रहा दबदबा
उजाला टुडे कोंडागांव 16 जनवरी 2026- कोण्डागांव भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ की मेजबानी में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जम्बूरी 2026 में कोण्डागांव जिले के युवाओं ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राष्ट्रीय स्तर पर जिले और राज्य का मान बढ़ाया है। 9 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक बालोद जिले के ग्राम दुधली में आयोजित इस ऐतिहासिक आयोजन में कोण्डागांव के 94 रोवर-रेंजरों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
15 नेशनल सर्टिफिकेट और फ्लैग पर छत्तीसगढ़ का कब्जा
जिला मीडिया प्रभारी पवन कुमार साहू ने बताया कि शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के मार्गदर्शन में आयोजित इस जम्बूरी में छत्तीसगढ़ के रोवर-रेंजरों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। राज्य ने कुल 15 नेशनल सर्टिफिकेट व फ्लैग प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी श्रेष्ठता साबित की। इस बड़ी उपलब्धि में कोण्डागांव जिले के प्रतिभागियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही।
विविध प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा
कोण्डागांव के 52 रोवर और 42 रेंजर ने निम्नलिखित प्रमुख स्पर्धाओं में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया:
- कैंप क्राफ्ट और पॉयनिरिंग
- एथनिक फैशन शो और मार्च पास्ट
- ट्राइबल फूड कार्निवल और बैक वुड कुकिंग
- फोक डांस, कैंप फायर और यूथ पार्लियामेंट
- स्टेट गेट और बेंड डिस्प्ले
सफलता के पीछे कुशल नेतृत्व
इस ऐतिहासिक सफलता में कोण्डागांव जिले की कलेक्टर एवं संरक्षक नूपुर राशि पन्ना और जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान का विशेष दिशा-निर्देश रहा। दल का नेतृत्व जिला सचिव चमन लाल सोरी, DTC श्यामलाल कोर्राम और नीलम श्रीवास्तव ने किया।
सहभागी विद्यालय:
जम्बूरी में शा.उ.मा.वि. मालगांव, सेजेस दहीकोंगा, चिपावंड, अरण्डी, सेजेस लंजोड़ा, सेजेस बहिगांव, सेजेस खाळेमुरवेन्ड, पिपरा, भण्डारसिवनी और सिंघनपुर के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
मार्गदर्शक टीम
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिले के DOC भीषभदेव साहू, सीनियर स्काउटर ऋषि देव सिंह सहित खोगेंद्र प्रकाश नाग, जितेंद्र कुमार झा, पुरुषोत्तम निषाद, प्रकाश देवांगन और अन्य स्काउट-गाइड प्रभारियों का विशेष योगदान रहा।




