संजय सोनपिपरे संपादक, उजाला टुडे कोंडागांव
महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन: धम्मरथ पहुंचा कोंडागांव, बड़ी संख्या में बोधगया कूच करेंगे बौद्ध समाज के अनुयायी
उजाला टुडे 18 जनवरी 2026- कोंडागांव: बोधगया (बिहार) स्थित विश्व प्रसिद्ध महाबोधि महाविहार की मुक्ति के लिए चल रहा आंदोलन अब और तेज हो गया है। इसी कड़ी में ‘बाबा साहेब सेवा संस्था कोंडागांव’ के तत्वाधान में भिक्खु धम्मतप जी (राजनांदगांव), राष्ट्रीय संयोजक ऑल इंडिया बुद्धिष्ट फोरम, जनसंपर्क धम्म यात्रा लेकर कोंडागांव पहुंचे।
प्रधानमंत्री के नाम सौंपेंगे हजारों पत्र
कोंडागांव पहुंचे भिक्खु धम्मतप जी ने समाज को संबोधित करते हुए महाविहार की मुक्ति के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके विचारों से प्रेरित होकर कोंडागांव के बौद्ध समाज ने निर्णय लिया है कि ‘एक पत्र महाबोधि मुक्ति के नाम’ अभियान के तहत हजारों पत्र जिला कलेक्टर के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी को प्रेषित किए जाएंगे।
1 फरवरी से बोधगया में विशाल धरना
आंदोलन के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 1 फरवरी से 12 फरवरी के बीच बोधगया में विशाल धरना प्रदर्शन एवं माघ पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कोंडागांव से सैकड़ों की संख्या में बौद्ध अनुयायियों ने इस आंदोलन को समर्थन देने और बोधगया पहुंचने का संकल्प लिया है।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस विशेष धम्म चर्चा और बैठक के दौरान संस्था के संरक्षक तिलक पांडे सहित प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से: प्रमोद भारतीय, सुरेश पटले, मुकेश मार्कंडेयविजेंद्र मार्कंडेय, हितेंद्र श्रीवास, अनिरुद्ध ढीढीनरसिंह मंडावी, धनपत नेताम, विश्वास सर बृजेश सर, भुवन मार्कंडेय एवं संदीप वासनिकर।
समाज के प्रबुद्धजनों ने इस आंदोलन को न्यायसंगत बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जुड़ने की अपील की है।


