संजय सोनपिपरे संपादक, उजाला टुडे कोंडागांव
उजाला टुडे खबर का असर: कोंडागांव में कचरा फेंकने वालों पर नगर पालिका का डंडा, लगाया जुर्माना
उजाला टुडे कोंडागांव 30 जनवरी 2026-कोण्डागांव: उजाला टुडे खबर का असर शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण की दौड़ में अव्वल लाने और स्थानीय गंदगी पर लगाम लगाने के लिए नगर पालिका परिषद कोण्डागांव ने सख्त रुख अपना लिया है। शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 को नगर पालिका की टीम ने शहर के विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया और गंदगी फैलाते पाए जाने पर पांच दुकानदारों व नागरिकों पर दंडात्मक कार्रवाई की।
इन पर गिरी जुर्माने की गाज:
नगर पालिका प्रशासन ने नियमों की अनदेखी करने वालों से कुल 4,100 रुपये का जुर्माना वसूला है:

- प्रशांत मंडल (चौपाटी): गंदगी फैलाने पर 300 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

- जोगी पापा (चौपाटी): स्वच्छता नियमों की अवहेलना पर 300 रुपये की रसीद काटी गई।

अधिकारियों की चेतावनी:
नगर पालिका के अमले ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई नियम 20, 24 (ख) के तहत की गई है। अधिकारियों ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे अपना कचरा डस्टबिन में रखें और केवल कचरा संग्रहण वाहनों को ही सौंपें। यदि भविष्य में भी सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी पाई जाती है, तो जुर्माने की राशि बढ़ाई जा सकती है।



