संपादक,संजय सोनपिपरे उजाला टुडे कोंडागांव
कोण्डागांव: मर्दापाल के पास भीषण सड़क हादसा, सेल्फी ढोड़ी के अंधे मोड़ पर बाइक सवार की मौके पर ही मौत
उजाला टुडे कोंडागांव 07 फरवरी 2206- कोण्डागांव/मर्दापाल: कोण्डागांव जिले के मर्दापाल थाना अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई है। यह दुर्घटना मर्दापाल पहुंचने से महज 5 किलोमीटर पहले ‘सेल्फी ढोड़ी’ के खतरनाक अंधे मोड़ पर हुई।
तेज रफ्तार और अंधा मोड़ बना काल
मिली जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही वे सेल्फी ढोड़ी के पास पहुंचे, बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मोडोनार के निवासी के रूप में हुई है। बाइक पर सवार दूसरे व्यक्ति को भी चोटें आने की सूचना है। पुलिस कार्यवाही सूचना मिलते ही मर्दापाल पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्यवाही शुरू की।
सावधान: सेल्फी ढोड़ी जैसे अंधे मोड़ों पर वाहन की गति नियंत्रित रखना अत्यंत आवश्यक है। आपकी एक सावधानी आपकी जान बचा सकती है।
