संपादक,संजय सोनपिपरे उजाला टुडे कोंडागांव
बाड़ागांव मड़ई मेला में जुआ खिलाते एक आरोपी गिरफ्तार, धनोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
उजाला टुडे कोंडागांव 26 फरवरी 2026- कोंडागांव जिला कोंडागांव में पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों और जुआरियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना धनोरा पुलिस ने बाड़ागांव मेला मड़ई में ‘खुड-खुड़िया’ नामक जुआ खिलाते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
दबिश और गिरफ्तारी
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पंचायत बाड़ागांव के मड़ई मेले में कुछ व्यक्ति जुआ खिलाकर अवैध लाभ कमा रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक भुनेश्वर नाग के नेतृत्व में टीम गठित कर घेराबंदी की गई। पुलिस की दबिश के दौरान अन्य जुआरी भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे, जबकि एक मुख्य आरोपी को पकड़ लिया गया।
आरोपी का विवरण और बरामदगी
- आरोपी का नाम: अस्सी राम गोटा (19 वर्ष)
- निवासी: वर्तानार, थाना आमाबेड़ा, जिला कांकेर।
- जप्त सामग्री: एक प्लास्टिक बाल्टी, लकड़ी की गोटी, 1 से 6 अंक वाला पोस्टर और 1,210 रुपये नगद।
कानूनी कार्रवाई
आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा एवं एसडीओपी केशकाल अरुण कुमार नेताम के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
टीम में शामिल सदस्य
इस कार्रवाई में निरीक्षक भुनेश्वर नाग, सहायक उप निरीक्षक प्रदीप साहू, आरक्षक संतोष एक्का, विजय मरकाम और जागेश्वर दीवान का प्रमुख योगदान रहा।
