संजय सोनपिपरे संपादक, उजाला टुडे कोंडागांव
बस्तर की 13 साल की बेटी पंक्ति बेडेकर ‘मिस टीन इंडिया छत्तीसगढ़ 2025’ का कोंडागांव मे भव्य स्वागत
उजाला टुडे कोंडागांव 22 सितम्बर 2025- कोंडागांव छत्तीसगढ़ के बस्तर की रहने वाली 13 वर्षीय छात्रा पंक्ति बेडेकर ने अपनी मेहनत और लगन से राज्य का नाम रोशन किया है। कक्षा 9 में पढ़ने वाली पंक्ति ने हाल ही में ‘मिस टीन इंडिया 2025’ प्रतियोगिता में ‘मिस टीन इंडिया छत्तीसगढ़ 2025’ का खिताब अपने नाम किया है।
नई दिल्ली में 17 सितंबर को हुए इस भव्य आयोजन में, पंक्ति को तालियों और रोशनी के बीच यह ताज पहनाया गया, जो न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण बन गया।
कोंडागांव में हुआ भव्य स्वागत, पंक्ति का सपना
खिताब जीतने के बाद, कोंडागांव लौटने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कोंडागांव बस स्टैंड साईं पैलेस में विजय सोनपिपरे द्वारा आयोजित इस समारोह में स्थानीय लोगों और प्रशंसकों ने अपनी लाडली बेटी का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
इस मौके पर, पंक्ति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया और बताया कि उन्हें यह खिताब जीतकर बेहद खुशी है। उन्होंने विशेष रूप से बस्तर की उन लड़कियों को प्रेरणा का स्रोत बताया, जिनके पास प्रतिभा तो है, लेकिन उन्हें अपना हुनर दिखाने के लिए सही मंच नहीं मिल पाता। पंक्ति का सपना है कि वह भविष्य में ऐसे प्लेटफॉर्म्स का निर्माण करें, ताकि बस्तर की और भी बेटियां अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने ला सकें।
पंक्ति बेदकर की यह जीत उन सभी युवाओं के लिए एक प्रेरणा है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। उन्होंने साबित कर दिया है कि लगन और समर्पण से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।



