संजय सोनपिपरे संपादक, उजाला टुडे कोंडागांव
सैन्य प्रशिक्षण में इज़राइली मेहमान
आकर्षण का केंद्र बनी विदेशी सैलानी: कोंडागांव के निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण शिविर में इजराइल की नागरिक ने देखा युवाओं का जोश
उजाला टुडे कोंडागांव 13 दिसम्बर 2025- कोंडागांव: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, कोंडागांव द्वारा संचालित निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम में शनिवार, 13 दिसंबर 2025 को एक अनूठा दृश्य देखने को मिला। विकास नगर स्टेडियम में सुबह 7 बजे इजराइल से आई एक विदेशी सैलानी प्रशिक्षण देख कर अभिभूत हो गईं।
युवाओं के प्रशिक्षण से हुईं प्रभावित
परिषद के जिला अध्यक्ष सूरज यादव ने सैलानी को बताया कि पूर्व सैनिकों द्वारा प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से 7:30 बजे तक युवक एवं युवतियों को विभिन्न फोर्सेस में भर्ती होने के लिए निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से कई युवा चयनित होकर देश की सेवा कर रहे हैं।
इजराइल से आई सैलानी ने विशेष रूप से लड़कियों को कड़ी ट्रेनिंग करते हुए देखकर अपनी अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त की और इस पहल की सराहना की।
गूंजे देशभक्ति के नारे
विदेशी मेहमान की उपस्थिति से उत्साहित प्रशिक्षणार्थियों ने एकजुटता दिखाते हुए देशभक्ति के नारे लगाए। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय, वंदे मातरम, और जय जवान जय किसान के नारों के साथ हुआ, जिसने पूरे माहौल को जोश से भर दिया। यह घटना पूर्व सैनिकों की निःशुल्क सेवा और भारतीय युवाओं के जज्बे को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भी उजागर करती है।



