संजय सोनपिपरे संपादक उजाला टुडे कोंडागांव

गंदे नालियों की सफाई से आड़काछेपड़ा वार्ड को मिली राहत
कोण्डागांव उजाला टुडे 24 जून 2025: कोण्डागांव नगरपालिका क्षेत्र के आड़काछेपड़ा वार्ड में लंबे समय से चली आ रही गंदे पानी की समस्या का आज समाधान हो गया। वार्ड की पुरानी और जर्जर नालियों से घरों में गंदा पानी घुसने की खबर सामने आने के बाद, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने इस पर तुरंत संज्ञान लिया।
कलेक्टर ने वार्डवासियों की परेशानी को समझते हुए, सीएमओ को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देशों के बाद, नगर पालिका परिषद ने आज युद्धस्तर पर गंदे नालियों की साफ-सफाई का कार्य किया। इस अभियान से न केवल गंदे पानी की समस्या दूर हुई है, बल्कि वार्डवासियों को भी स्वच्छ वातावरण मिला है, जिससे उन्हें काफी राहत मिली है।
