संजय सोनपिपरे संपादक,उजाला टुडे कोंडागांव

प्रधानमंत्री आवास योजना: कोंडागांव जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ने त्वरित प्रगति के निर्देश दिए
उजाला टुडे कोंडागांव, 27 जून 2025 – प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए आज कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर हुई इस बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई ने की।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश
बैठक के दौरान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी,भोई ने योजना के तहत शेष आवासों के निर्माण को तीव्र गति से पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने मनरेगा के तहत मजदूरी भुगतान और आवास की किश्तों का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
भोई ने यह भी अनिवार्य बताया कि कम प्रगति वाले ग्राम पंचायतों में नियमित रूप से फील्ड विजिट कर कार्यों का भौतिक सत्यापन किया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही या अनुपस्थित पाए जाने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
लाभार्थियों को जल्द मिले पक्के मकान
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को पूर्ण समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि जिले के सभी पात्र हितग्राही जल्द से जल्द अपना पक्का मकान प्राप्त कर सकें।
बैठक में सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के उप अभियंता, अनुविभागीय अधिकारी, मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी, विकासखण्ड समन्वयक (आवास), तकनीकी सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर उपस्थित थे।
