संपादक, संजय सोनपिपरे उजाला टुडे कोंडागांव
पूर्व सीएम भूपेश बघेल के कोंडागांव पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, पुराने रेस्ट हाउस में हुआ भव्य स्वागत
उजाला टुडे कोंडागांव 31 अगस्त 2026: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बस्तर प्रवास के दौरान कोंडागांव पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार व आत्मीय स्वागत किया। जिला मुख्यालय स्थित पुराने रेस्ट हाउस में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और नई ऊर्जा देखने को मिली।
रेस्ट हाउस परिसर में एकत्र हुए कांग्रेसजनों ने भूपेश बघेल का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से अभिनंदन किया और उनके बस्तर प्रवास की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का यह दौरा संगठन के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उनके मार्गदर्शन से क्षेत्र में संगठन को और अधिक सक्रियता तथा मजबूती मिलेगी, साथ ही जनहित से जुड़े मुद्दों को पूरी ताकत के साथ उठाने का संकल्प भी लिया गया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि घोष, जिला महामंत्री जेपी यादव, जिला उपाध्यक्ष तरुण गोलछा, प्रदेश सचिव शकूर खान, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमा देवांगन, शहर कांग्रेस महामंत्री सनी चोपड़ा और शहर उपाध्यक्ष कमलेश दुबे प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा राजेंद्र देवांगन, बसंत सैमुअल, जनरल सिंह, श्याम सिंह, किशोर ध्रुव, अजय नथानिया, प्रीति भदौरिया, लेखनी प्रधान, नीलू देवांगन, रंजिता अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।



