संपादक, संजय सोनपिपरे उजाला टुडे कोंडागांव
कोंडागांव की 50 सदस्यीय स्काउट-गाइड टीम पचमढ़ी पर्वतारोहण शिविर के लिए रवाना, विधायक लता उसेंडी व नीलकंठ टेकाम ने बांटी सुरक्षा किट
उजाला टुडे कोंडागांव 13 अक्टूबर 2026-कोंडागांव:भारत स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार आयोजित राज्य स्तरीय पर्वतारोहण, व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर में भाग लेने के लिए कोंडागांव जिले से 50 सदस्यीय दल मध्य प्रदेश के पचमढ़ी के लिए रवाना हो गया है। यह शिविर 14 से 18 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
दल में जिले के 46 स्काउट/गाइड और रोवर/रेंजर सहित 4 प्रभारी शामिल हैं। टीम 13 अक्टूबर की सुबह कोंडागांव से राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई, जहां से राज्यभर के प्रतिभागियों के साथ विशेष ट्रेन से पचमढ़ी पहुंचेगी।
जनप्रतिनिधियों ने बांटी सुरक्षा किट, बढ़ाया हौसला
पर्वतारोहियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला संरक्षक एवं कलेक्टर के निर्देश और जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान के मार्गदर्शन में सुरक्षा किट का वितरण किया गया।
कोंडागांव में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय विधायक लता उसेंडी एवं नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल ने प्रतिभागियों को पर्वतारोहण किट प्रदान कर उनकी हौसलाअफजाई की। इससे पूर्व, केशकाल विधानसभा क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगनपुर में विधायक नीलकंठ टेकाम ने भी 10 अक्टूबर को विद्यार्थियों को आवश्यक किट का वितरण किया था।
विभिन्न विद्यालयों से चयनित हुए प्रतिभागी
भारत स्काउट एवं गाइड के जिला सचिव चमन लाल सोरी ने बताया कि शिविर के लिए जिले के उत्कृष्ट प्रतिभागियों का चयन किया गया है। इनमें:
- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालगांव से 6 रोवर/रेंजर
- सेजेस दहींकोंगा से 6 रोवर/रेंजर
- सेजेस लंजोड़ा से 3 रोवर/रेंजर
- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिपावण्ड से 2 रोवर
- शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मर्दापाल से 2 रोवर
- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांसगांव से 2 रोवर व 1 प्रभारी
- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहलई से 1 प्रतिभागी शामिल हैं।
अधिकारियों व प्रभारियों की रही मौजूदगी
किट वितरण और रवानगी के अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, प्रदीप सेन, डीएमसी ईमल बघेल, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) नीलम श्रीवास्तव, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) संजना हरमीट, जिला समन्वयक खोगेंद्र प्रकाश नाग, रोवर लीडर दशरथ ध्रुव, दानेश्वर प्रसाद बंजारे सहित स्काउट-गाइड परिवार के सदस्य और शिक्षक उपस्थित रहे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सभी प्रतिभागियों को अनुशासन के साथ सीखने और शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।

