गजराज कैंप किरंदुल में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भक्ति और उत्साह का दिखा माहौल

उजाला टुडे न्यूज 11 नवंबर 2026
संवाददाता फलेश्वरी (रितु)
किरंदुल। दीपावली के अगले दिन मनाया जाने वाला गोवर्धन पूजा का पर्व गजराज कैंप, किरंदुल में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल रहा। लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार गोवर्धन भगवान की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
गोवर्धन पूजा हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाया था। तभी से इस दिन गोवर्धन पूजा करने की परंपरा चली आ रही है।
यह पर्व हमें प्रकृति, गाय और पशुधन के महत्व को समझने का संदेश देता है। पूजा के दौरान लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने मिलकर इस त्योहार की खुशियां बांटी और आपसी प्रेम एवं भाईचारे का परिचय दिया। कहावत है कि “एकता में ही शक्ति है और मिल-जुलकर रहने में ही असली खुशी है।” त्योहार भी इसी भावना को मजबूत करते हैं। वहीं, बुजुर्गों की एक कहावत है— जैसी करनी, वैसी भरनी।” भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला हमें अहंकार छोड़कर सच्चाई और विश्वास के मार्ग पर चलने की सीख देती है।
गजराज कैंप में मनाया गया यह पर्व धार्मिक आस्था के साथ आपसी मेल-मिलाप और खुशियों का अवसर बना। ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
