उजाला टुडे संवाददाता:- संजय सोनपिपरे कोंडागांव

कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा
भोंगापाल में CM साय के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा
कोंडागांव: जिले के भोंगापाल में आगामी 1 जून को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का बुद्ध शांति पार्क की स्थापना कार्यक्रम में शामिल होना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री श्री साय के इस महत्वपूर्ण प्रवास को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में बुधवार को कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना ने कार्यक्रम स्थल का स्वयं निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर चल रही सभी तैयारियों का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, पार्किंग, और अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान किसी प्रकार की कोई कमी न रहे और सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हों। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्होंने समय पर सभी तैयारियों को पूरा करने पर जोर दिया।
