संजय सोनपिपरे उजाला टुडे कोंडागांव 9479008457

कोंडागांव पुलिस की म्यूल अकाउंट पर एक और कार्रवाई: 2 आरोपी गिरफ्तार
कोंडागांव (छत्तीसगढ़): कोंडागांव पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले “म्यूल अकाउंट” के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने जितेंद्र बेध और नितेश बघेल नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानिए क्या है पूरा मामला
साइबर सेल कोंडागांव को समन्वय ऐप के माध्यम से एक म्यूल अकाउंट की शिकायत मिली थी। शिकायत के अनुसार, जितेंद्र बेध अपने इंडियन ओवरसीज बैंक के खाते को साइबर ठगों को किराए पर दे रहा था। इस खाते में लगभग 8 लाख रुपये की ठगी की रकम प्राप्त हुई थी और इसका इस्तेमाल ठगी के लिए किया जा रहा था।
इस सूचना के आधार पर, कोंडागांव थाने में अपराध क्रमांक 208/25, धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल के मार्गदर्शन और अनुभागीय अधिकारी पुलिस श्री रुपेश कुमार के पर्यवेक्षण में जांच आगे बढ़ाई गई।
आरोपियों ने कबूला जुर्म
पूछताछ में आरोपी जितेंद्र बेध ने बताया कि उसने अपने दोस्त नितेश बघेल के साथ मिलकर अपने ही साथी के खाते से रकम चुराई थी। इस रकम का इस्तेमाल वे शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के लिए करते थे और उससे होने वाले फायदे को आपस में बांट लेते थे।
दोनों आरोपी –
* जितेंद्र बेध (उम्र 25 वर्ष, निवासी गुरुम पारा सोनाबाल थाना कोंडागांव)
* नितेश बघेल (उम्र 21 वर्ष, निवासी कुम्हार पारा नगरनार)
ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से रिमांड प्राप्त कर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका
इस पूरे ऑपरेशन में निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, सहायक उपनिरीक्षक दिनेश पटेल, प्रधान आरक्षक अशोक मरकाम और साइबर सेल जिला कोंडागांव का विशेष योगदान रहा।
