संजय सोनपिपरे संपादक उजाला टुडे कोंडागांव
कोण्डागांव: संविदा पदों की भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी, 30 जून तक करें दावा-आपत्ति
कोण्डागांव उजाला टुडे :-24 जून 2025 — कोण्डागांव जिले में संविदा पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया गया है। डब्ल्यूडीटी सदस्य (यांत्रिकी), डब्ल्यूडीटी सदस्य (आजीविका) और डब्ल्यूडीटी लेखापाल सह डाटा एंट्री ऑपरेटर (परियोजना स्तर) के पदों के लिए प्राप्त आवेदनों की प्रारंभिक जांच पूरी हो चुकी है।
कंप्यूटर इंद्राज और प्रारंभिक जांच के बाद, पात्र और अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.kondagaon.gov.in पर प्रकाशित कर दी गई है।
जिला प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यदि किसी भी अभ्यर्थी को इस सूची में अपनी पात्रता को लेकर कोई आपत्ति है, तो वे निर्धारित प्रारूप में आज, 24 जून 2025 से 30 जून 2025 तक अपना दावा या आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 जून 2025 को शाम 5:30 बजे तक है।
अभ्यर्थियों को अपनी आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए स्वयं कार्यालय में उपस्थित होना होगा या स्पीड पोस्ट के माध्यम से अपनी आपत्ति भेजनी होगी। निर्धारित तिथि और समय के बाद प्राप्त किसी भी दावा या आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
