संपादक,संजय सोनपिपरे उजाला टुडे कोंडागांव
मड़ई मेले में ‘खुड़खुड़िया’ जुआ खिलाते 3 आरोपी गिरफ्तार, थाना धनोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही
उजाला टुडे कोंडागांव 20 फरवरी 2026-कोंडागांव/धनौरा कों डागांव पुलिस द्वारा जिले में जुआरियों और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना धनोरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम पंचायत जामगांव में आयोजित मड़ई मेले में जुआ खिलाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों का कुशल मार्गदर्शन
यह पूरी कार्यवाही पुलिस अधीक्षक कोंडागांव पंकज चंद्रा के सख्त निर्देशानुसार संचालित की गई। अभियान को सफल बनाने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा एवं एसडीओपी केशकाल अरुण कुमार नेताम का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन रहा।
दबिश और कार्यवाही
थाना प्रभारी निरीक्षक भुनेश्वर नाग के नेतृत्व में गठित टीम ने दिनांक 19.02.2026 को मुखबिर की सूचना पर जामगांव मड़ई मेले में घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखते ही मेले की भीड़ का फायदा उठाकर कुछ जुआरी भागने में सफल रहे, लेकिन जुआ खिला रहे 3 मुख्य आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
- राकेश मंडावी (पिता रामा मंडावी, 25 वर्ष) – निवासी खेतरपाल, थाना फरसगांव।
- रतू राम नाग (पिता सुख देव नाग, 24 वर्ष) – निवासी हाट चपई, थाना धनोरा।
- रतन नाग (पिता सुकदेव नाग, 21 वर्ष) – निवासी हाट चपई, थाना धनोरा।
जब्ती एवं कानूनी कार्यवाही
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुआ खिलाने में प्रयुक्त सामग्री (तीन प्लास्टिक बाल्टी, लकड़ी की गोटी, 1 से 6 अंक वाला पोस्टर) और 2000 रुपये नगद बरामद किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध धारा 4 (क) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम (प्रमुख योगदान):
इस सफल कार्यवाही में निम्नलिखित अधिकारियों व कर्मचारियों की मुख्य भूमिका रही: निरीक्षक: भुनेश्वर नाग (थाना प्रभारी),सहायक उप निरीक्षक: प्रदीप साहू, मनमोहन जैन,महिला प्रधान आरक्षक: सुखबती सलाम,आरक्षक: बन्नू शोरी, जागेश्वर दीवान, जग्गू राम नाग

